महाराष्ट्र में कोरोना से तीसरी मौत, देश में मरने वालों की संख्या 8 पंहुची

महाराष्ट्र में कोरोना से तीसरी मौत, देश में मरने वालों की संख्या 8 पंहुची

अम्बुज यादव

भारत में कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है। यह इसलिए क्योंकि भारत में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में काफी तेजी आई है। सोमवार की सुबह पॉजिटिव मरीजों की संख्या 425 के पार पहुंच गई है। यही नहीं मरने वालों की संख्या भी 8 हो गई है। आठवीं मौत महाराष्ट्र से हुई है। इस मौत को लेकर महाराष्ट्र में यह तीसरी मौत है। इसके अलावा यहां पर मरीजों की संख्या भी 90 पहुंचने वाली है। इसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा लगातार कई निर्देश जारी किए जा रहे है, जिसके तहत लोगों को सावधानियां बताई जा रही हैं। इन सब के बीच भारत में इस वायरस ने करीब 23 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है।

पढ़ें- संपूर्ण लॉकडाउन की दिशा में बढ़ा देश, ये 10 राज्य 31 मार्च तक रहेंगे बंद

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारे कई तरह की तैयरियां कर रही हैं। वहीं राज्य सरकारों ने अपने राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। उन राज्यों में दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सिर्फ जरुरत के सामान की दुकानें खुली रहेगी, जबकि अन्य सभी बाजार या दफ्तर बंद रहेंगें।

लॉकडाउन के बाद भी कई इलाकों में लोगों को घुमते हुए देखा जा रहा है, जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट करके लॉकडाउन पालन करने की अपील की है। यही नहीं पीएम ने राज्य सरकारों को सख्ती से लॉकडाउन पालन कराने का आदेश दिया है। यह इसलिए क्योंकि भारत में पिछले दो दिनों में करीब 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं केवल सोमवार को तकरीबन 30 मामले देश में सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में अबतक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें-

23rd March Corona Virus Update: जानें, भारत में COVID 19 के कितने मामले?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।